Posts

नशे का आतंक

Image
कुछ समय पहले नशे की समस्या पर एक फिल्म आई थी ‘उड़ता पंजाब’। हांलाकि पंजाब में यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है परन्तु नशे की यह भयंकर बिमारी अब पंजाब तक सीमित न रहकर पूरे देश में आग की तरह फैल गयी है, इसलिए इसका नाम ‘उड़ता भारत’ होता तो ज्यादा सटीक होता। हमारे भारतीय समाज में किसी भी प्रकार का नशा आपत्तिजनक रहा है। लेकिन अब तो नशों के भी इतने प्रकार प्रचलित हो गए हैं कि शराब जैसा नशा जो युवाओं के लिए छोटा-सा हो गया है। अफीम, चरस, हीरोइन जैसे खतरनाक नशे जिसकी एक बार लत लगने पर युवाओं की जवानी और जीवन पूरा बर्बाद हो जाता है, आजकल देश के हर नुक्कर-चैराहों पर उपलब्ध है। नहीं मिल रहे शादी योग्य लड़के कुछ दिन पहले हम पंजाब के भटिंडा जिले के एक काॅलेज के कार्यक्रम में गए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जब हम वहाँ के अध्यापकों से घुल-मिल गए तब हमें पता लगा कि काॅलेज में अधिकांश महिला अध्यापक ही थी, जो काफी उम्र की होते हुए भी शादीशुदा नहीं थी। कारण जानने पर ज्ञात हुआ कि उनको कोई सुयोग्य लड़के नहीं मिल पा रहे हैं क्योंकि यहाँ के अधिकांश लड़के नशे की लत में पड़ चुके हैं। एक सर्वे के अनुसार पंजाब के...

ऋषि ऋण, देव ऋण, पितृ ऋण से बड़ा बैंक ऋण?

Image
प्रत्येक मनुष्य चाहे वो किसी भी जाति , सम्प्रदाय या क्षेत्र का हो पर तीन ऋण प्राकृतिक रूप से माने जाते हैं- ऋषि ऋण , देव ऋण और पितृ ऋण। किसे कहते हैं ऋषि ऋण ? ज्ञान दुनिया का सार है। ज्ञान बिना मनुष्य पशु समान है। सच्चे ज्ञान के आधार पर ही मनुष्य , परिवार , समाज और प्रकृति के बीच समन्वय किया जा सकता है। जो सच्चा ज्ञान मनुष्यों को उनके गुरू , भगवान , तीर्थकर , पीर , पैगम्बर , ऋषि-मुनियों के माध्यम से प्राप्त हुआ है , जिसके आधार पर दुनिया में शान्ति बनी रहती है और मनुष्यों का जीवन श्रेष्ठ बन जाता है , यह प्रत्येक मनुष्य पर एक ऋण माना गया है। यह ऋण उस ज्ञान का प्रचार-प्रसार करके अगली पीढ़ी तक पहुँचाकर चुकाना होता है। क्या है देव ऋण ? हमारे यहाँ देव उन्हें माना गया है जो सिर्फ देते हैं और बदले में कुछ वापस लेने की अपेक्षा नहीं करते जैसे पेड़ , पौधे , सूर्य , चन्द्रमा , नदियाँ , झरने , सागर , पशु-पक्षी आदि जिनके बिना हमारा जीवन असम्भव है और हम पूरी तरह से इन पर आश्रित है। ये सब बदले में हमसे कुछ नहीं माँगते , इसलिए हम इनके ऋणी हैं। इस ऋण को चुकाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को इस समस्...

प्रिय देशवासियों के लिए संदेश

Image
मेरे प्यारे देशवासियों , सदियों से विश्वगुरू और पुरी दुनिया के लिए आदर्श रहा हमारा देश , आज एक ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा है , जिसमें मात्र इतिहास पर गर्व करने के अलावा शायद ही गर्व करने के लिए कुछ और बचा है। भारत के इस पतन के सच्चे कारणों को ना तो शिक्षा द्वारा , ना ही सरकारों द्वारा और ना ही मीडिया द्वारा बताया जाता है क्योंकि इन लोगों को सत्य बताने की इजाजत ही नहीं है। आज के तमाम प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया घटनाचार पर आधारित हैं और रोज सुबह-सुबह केवल यही बताते रहते हैं , कि किसने किसको मार दिया , कहाँ किसका बलात्कार हुआ , देश में कितना घोटाला हुआ , कहाँ आतंकवादी हमला हुआ इत्यादि। परन्तु कोई इन सब घटनाओं के पीछे चल रहे सच्चे कारणों तक नहीं पहुँचाता , समाधान की बात छोड़ ही दीजिए। यही कारण है कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ को लेकर अधिकतर लोगों की यही राय बन चुकी है कि मीडिया बिकाऊ है।                               सत्य से ताकतवर इस दुनिया में शायद ही कुछ है , गांधी जी कहते थे ‘‘ सत्य ही ईश्वर है। ’’ पर...