Posts

Showing posts from May, 2017

नशे का आतंक

Image
कुछ समय पहले नशे की समस्या पर एक फिल्म आई थी ‘उड़ता पंजाब’। हांलाकि पंजाब में यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है परन्तु नशे की यह भयंकर बिमारी अब पंजाब तक सीमित न रहकर पूरे देश में आग की तरह फैल गयी है, इसलिए इसका नाम ‘उड़ता भारत’ होता तो ज्यादा सटीक होता। हमारे भारतीय समाज में किसी भी प्रकार का नशा आपत्तिजनक रहा है। लेकिन अब तो नशों के भी इतने प्रकार प्रचलित हो गए हैं कि शराब जैसा नशा जो युवाओं के लिए छोटा-सा हो गया है। अफीम, चरस, हीरोइन जैसे खतरनाक नशे जिसकी एक बार लत लगने पर युवाओं की जवानी और जीवन पूरा बर्बाद हो जाता है, आजकल देश के हर नुक्कर-चैराहों पर उपलब्ध है। नहीं मिल रहे शादी योग्य लड़के कुछ दिन पहले हम पंजाब के भटिंडा जिले के एक काॅलेज के कार्यक्रम में गए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जब हम वहाँ के अध्यापकों से घुल-मिल गए तब हमें पता लगा कि काॅलेज में अधिकांश महिला अध्यापक ही थी, जो काफी उम्र की होते हुए भी शादीशुदा नहीं थी। कारण जानने पर ज्ञात हुआ कि उनको कोई सुयोग्य लड़के नहीं मिल पा रहे हैं क्योंकि यहाँ के अधिकांश लड़के नशे की लत में पड़ चुके हैं। एक सर्वे के अनुसार पंजाब के...